Railway RRB Technician भर्ती 2025 – CEN 02/2025 के तहत 6180 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू :
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल और तकनीशियन ग्रेड III (ओपन लाइन) के कुल 6180 पदों के लिए CEN 02/2025 अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 जून 2025 से 28 जुलाई 2025 तक रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल और तकनीशियन ग्रेड III (ओपन लाइन) के कुल 6180 पदों पर भर्ती की जानकारी विधिवत रूप से नीचे दी गयी हैं :
विभाग का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
पद का नाम | Technician Grade I (Signal), Technician Grade III |
कुल पद | 6180 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 28 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 28जुलाई 2025, रात्रि 11:30 बजे तक |
एडमिट कार्ड | परीक्षा से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध होगा |
परीक्षा तिथि | निर्धारित तिथि के अनुसार |
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आवेदन शुल्क (Category Wise): रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल और तकनीशियन ग्रेड III (ओपन लाइन) भर्ती में सामान्य ,ओ बी सी एवम एस सी / एस टी वर्गों को निम्नवत आवेदन शुल्क देना होगा :
वर्ग | आवेदन शुल्क |
सामान्य (GENERAL) | ₹500/-परीक्षा में उपस्थित होने पर ₹400/- रिफंड |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | ₹500/-परीक्षा में उपस्थित होने पर ₹400/- रिफंड |
आर्थिक रूपसे कमजोर (EWS) | ₹500/-परीक्षा में उपस्थित होने पर ₹400/- रिफंड |
अनुसूचित जाति / जनजाति (SC / ST) | ₹250/-परीक्षा में उपस्थित होने पर ₹250/- रिफंड |
महिला (सभी श्रेणी) | ₹250/-परीक्षा में उपस्थित होने पर ₹250/- रिफंड |
आयु सीमा (01 जुलाई 2025 तक) :
न्यूनतम आयुसीमा | 18वर्ष |
अधिकतम आयुसीमा | 33वर्ष (Technician Grade III) |
अधिकतम आयुसीमा | 36वर्ष (Technician Grade I Signal) |
आयु में छूट | आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी |
Railway RRB Technician I & Technical Grade III (ओपन लाइन) हेतु शैक्षणिक योग्यता दोनों पदों के लिए पदवार रिक्तियां इस प्रकार हैं:
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता | कुल पद |
Technician Grade I (Signal) | बी.एससी (B.Sc)/BE/B.Tech / डिप्लोमा | 180 |
Technician Grade III (Open Line) | हाई स्कूल (10वीं) पास + NCVT / SCVT से संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र | 6000 |
Railway RRB Technician I & Technical Grade III (ओपन लाइन) भर्ती 2025 ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया:
- सबसे पहले भर्ती अधिसूचना (Notification) को ध्यानपूर्वक पढ़ें – जिससे पात्रता, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, आदि की पूरी जानकारी मिले।
- आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें:
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- फोटो आईडी प्रूफ (आधार, पैन आदि)
- पता प्रमाण, अन्य डिटेल्स
- स्कैन डॉक्यूमेंट रखें:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- ID Proof
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं : https://www.rrbcdg.gov.in
- ऑनलाइन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें
- फॉर्म सबमिट करने से पहले Preview जरूर करें।
- सबमिट के बाद फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process):
- स्टेज I CBT (Computer Based Test)
- स्टेज II (यदि लागू हो)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल परीक्षण